फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयनगर में जर्जर विद्युत पोल टूटकर गिरा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला विजयनगर में एसडीओ धर्म सिंह के मकान के पास विद्युत निगम ने पथ प्रकाश के लिए सोलर पैनल का विद्युत पोल लगाया । वर्तमान समय में पोल जर्जर हालत में है और पोल झुककर गिरने की स्थिति में आ चुका है। मोहल्ले के लोग कई बार विद्युत निगम के एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार से जर्जर हाल पोल को बदलवाने की मांग कर चुके है,। लेकिन अभी तक विद्युत पोल नहीं बदला गया है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे अचानक विद्युत पोल तेज आवाज के साथ टूटकर मार्ग जा गिरा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। मार्ग से गुजर रहे लोग बाल बाल बचे। बड़ा हादसा होते टल गया। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीओ से टूटे पोल को हटवाकर नया पोल लगवाने की मांग की। एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार ने कहा जल्द ही मोहल्ला विजयनगर में नया पोल लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें