खेकड़ा (बागपत)।
शहर में पाठशाला मार्ग पर एडीके जैन मेमोरियल ट्रस्ट ने निशुल्क आई केयर अस्पताल का शुभारंभ किया। बुधवार को अस्पताल के शुभारंभ पर ईश पुत्र संस्था की मुख्य अतिथि प्रतिमा गुप्ता, अरूण कुमार जैन, डॉ. मंजू जैन, डॉ. रूमा गुप्ता, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. उमा गुप्ता, विनोद कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, आदीश जैन, राजेश जैन आदि ने हवन में भाग लेकर आहुतियां दी। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रतिमा गुप्ता ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गरीब की सेवा से बढ़कर कोई परोपकार नहीं हो सकता। सदैव दीन दुखी की सेवा कर अपने जीवन को सुखदायी बनाना चाहिए। इस दौरान समाज सेवी नगीन गुप्ता, उमेश गुप्ता, डॉ. सोनल धामा, प्रमिला गुप्ता, रश्मि चौधरी, रेनू हुड्डा, पूजा पांचाल, संजय शर्मा, अनुपमा आदि रहे।