फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर करें टैक्स जमा, कर की न करें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में आयकर कार्यालय मेरठ की ओर से टीडीएस सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आयकर अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने टीडीएस से जोड़ी छोटी-छोटी बातों के बारे में बताया। उन्होंने मानक कटौती के बारे में एनपीएस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उन्होंने फार्म-16 के बारे में भी संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को जानकारी दी। आयकर रिटर्न समय से भरना चाहिए। टैक्स की चोरी न करने की कोशिश करें। वरिष्ठ कोषाधिकारी देवानंद राम ने कहा सभी अधिकारी कर्मचारी टैक्स समय से जमा करें और टैक्स से बचने की कोशिश न करें। उन्होंने सूक्ष्मता के साथ टैक्स छूट के बारे में भी बताया। आयकर निरीक्षक मो. यूनुस, जिला आबकारी अधिकारी राम उजागर मौर्य, एआर कोऑपरेटिव जयेश कुमार सिंह, कोषागार का स्टाफ रामनाथ सिंह लेखाकार, प्रदीप तेवतिया, नरेंद्र पाल अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें