बड़ौत (बागपत)। शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर ने मंगलवार से विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिसर में दो दिवसीय धरना शुरू किया। उन्होंने कहा नगर के दुकानदारों ने सड़क के दोनों तरफ बावली रोड, बावली-बिजरौल लिंक रोड, बिनौली रोड, महावीर मार्ग, कोताना रोड, गांधी रोड, गुराना रोड व बड़का रोड , ठाकुरद्वारा रोड आदि के दोनों तरफ नालों पर सड़क का पानी रोके जाने के लिए बनाई दीवार व नाले पर डाले लेंटर को तुड़वाने की मांग की, ताकि नगर में जल भराव से निजात मिल सके। उन्होंने दुकानदारों के सड़क पर सामान रखकर बेचने पर रोक लगाने व आरोपी दुकानदार पर जुर्माना वसूलने, नगर मेें जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने आदि मांगे रखी। उन्होंने मांगों को लेकर ज्ञापन नगर पालिका के ईओ को दिया।