खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र ने युवा संसद के अंतर्गत योगाभ्यास कार्यक्रम किया। इसमें योग प्रशिक्षक संदीप कुमार ने युवाओं को योगाभ्यास कराया और योग क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। केंद्र के जिला युवा समन्वयक शिव देव शर्मा ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके बाद नेहरू युवा केंद्र की नीतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, युवा मंडल अध्यक्ष प्रशांत धामा, योगेश धामा, कालू, सर्वेश, राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।