बागपत। लखनऊ की ऑडिट टीम ने मंगलवार को विकास भवन में स्थित समाज कल्याण के अंतर्गत आने वाले तीन विभागों का रिकॉर्ड की जांच की। चार वर्षों का रिकार्ड चेक किया। प्रोबेशन विभाग, न्याय किशोर बोर्ड व बाल विकास समिति में आने वाले बजट व उसको खर्च करने का रिकॉर्ड को देखा। उन्होंने वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2018-19 तक का रिकार्ड देखने के बाद सभी बजट की जानकारी ली। यह टीम बुधवार को रिकार्ड चेक करने के बाद लखनऊ में स्थित अपने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि टीम ने अभी कुछ नहीं बताया है