फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक न मिलने से मरीज सीएचसी से मायूस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीएचसी पर सोमवार को इलाज कराने आए मरीजों को चिकित्सक न मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। समस्या से क्षुब्ध मरीजों ने लचर स्वास्थ्य सेवा पर नाराजगी जतायी और व्यवस्था सुधारने की मांग उठायी। मरीजों का कहना था कि वे सीएचसी के अंतर्गत पड़ने वाले ढ़िकाना, जौनमाना, बड़ौत, आजादनगर, पठानकोट, मलकपुर आदि गांव के रहने वाले हैं। पिछले कई रोज से उल्टी, दस्त, बुखार आदि की दवा लेने के लिए सीएचसी पर पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकांश समय चिकित्सक गायब मिलते हैं। बताया कि कई बार इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या को लेकर आक्रोश जताया। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसमें सुनीता, अनिता, संतोष, पूनम, आरती, आकाश, दीपक, रोशन, संजय, हरेंद्र, धर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें