फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने लिए मिट्टी के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के कई गांवों में कृषि विभाग की टीम ने मृदा परीक्षण के लिए खेतों से मिट्टी के नमूने लिए। कृषि विभाग की टीम ने दाहा, गैडबरा, पलड़ी, गढ़ी कांगरान, भड़ल, पुसार, दोघट आदि गांव के जंगलों से किसानों के खेतों की मिट्टी के मृदा परीक्षण के लिए नमूने लिए गए। कृषि विभाग से आए नीरज कुमार ने बताया कि मृदा परीक्षण से किसान को यह जानकारी मिल सकेगी कि उसके खेत की मिट्टी में किस तत्व की कमी है और वह उसे पूरा कर अधिक पैदावार ले सकेगा। खरीफ फसल के लिए यह नमूने लिए जा रहे हैं। इस बार जनपद में 18 हजार नमूने लेने का लक्ष्य रखा गया है। टीम में पुष्पेंद्र, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें