फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागोट में एक गाय ने दो बछिया और दो बछड़ों को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के भागोट गांव के अशोक गोस्वामी की गाय ने दो बछड़ों और दो बछिया को जन्म दिया। लोगों को जानकारी मिलते ही भीड़ लग गई। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता प्रमोद गुर्जर ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है। गांव के लोगों ने गाय की पूजा अर्चना भी की। दूसरी तरफ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार का कहना है कि चार बछड़ों का जन्म पहली बार सुना है, इससे पहले दो बछड़ों का जन्म सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें