खेकड़ा (बागपत)।
बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे आर्यिका चंद्रमति माता जी बड़ागांव स्थित जैन मंदिर से विहार कर खेकड़ा शहर में मंगल आगमन कर छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पहुंची। इस दौरान जैन महिला और पुरुष भक्तों ने चंद्रमति माता का बैंडबाजों के बीच आस्था के साथ स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इसमें नीतू जैन, सुमेर जैन, जिनेश जैन, प्रेम चंद जैन, अरुण जैन, प्रदीप जैन आदि रहे।