बिनौली (बागपत)। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को तेड़ा गांव में आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्राओं और अध्यापकों ने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर मास्टर रणसिंह, अनिता रानी, प्रताप सिंह, सतेंद्र, राधा, आंचल, तनु, अग्रिम, नेहा, प्राची आदि रहे। तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर स्कूल परिसर में पौधे भी लगाए । प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार एड., किरण प्रधान, देवेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य सोनिया शर्मा, पवन वशिष्ठ, संजीव, शगुफ्ता खान, प्रियंका आदि रहे। उधर, जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, अंगदपुर के विक्टोरिया पब्लिक स्कूल, फजलपुर की पर्ल ग्लोबल एकेडमी, ग्वाली खेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज आदि संस्थाओं में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।