फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने देश की विश्व में बनाई पहचान : चौधरी जमशेद

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा समिति के चेयरमैन चौधरी जमशेद आलम ने कहा कि देश को उन्नति के रास्ते पर लाकर भाजपा ने देश की विश्व में पहचान बनाई है। मिलाना गांव में मंगलवार को आलम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो कार्य पूर्व की केंद्र व प्रदेश सरकारों ने कई दशक राज करने के बाद भी नहीं किया, वह कार्य भाजपा सरकार ने पांच साल में ही कर दिखाया है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य ही विकास करना रहा है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हो चुकी है। अधिकांश सड़कों का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। पूर्व सरकार में बढ़े अपराधों पर हमारी सरकार ने अंकुश लगाने का काम किया है। इस दौरान सलमान चौधरी, यूनुस, अभिषेक तोमर, शाकिर, नासिर, यूसुफ अली, नूर इलाही मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें