फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से सहम गए लोग, निरंतर बढ़ रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। लोगों के शरीर झुलस गए है। घरों से निकलना भी दुश्वार हो गया है। गली, मोहल्ला और सड़कों पर सुनसान रही। तापमान 43 के पार रिकॉर्ड किया। सूरज की धूप ने लोगों के शरीर को झुलसा दिया। बाजारों भी जहां सुनसान रहे है, वहीं सड़कों में वाहनों की संख्या बहुत कम रही। लोगों से लेकर जीव जंतु तक बिलबिला गए हैं। बढ़ती उमस और गर्मी से हर कोई सहम गया है। वहीं सड़कों पर भी चलना मुश्किल रहा। गर्मी के चलते पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। दोपहर में हालत ऐसे थे कि बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। सड़कों पर वाहनों की कमी देखी गई। स्वास्थ्य विभाग भी निरंतर लोगों से सुरक्षा बरतने के लिए जागरूक कर रहा है। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करने और धूप से बचाव के लिए सलाह दे रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए इस मौसम में ज्यादा परेशानी होती है। इसके लिए बच्चों भी पानी का सेवन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें