बड़ौत (बागपत)। शनिवार की रात में नीमा बड़ौत की बैठक डॉ. केके शर्मा के गांधी रोड आवास पर हुई। इसमें आमराय से डॉ. गौरव जैन को नीमा बड़ौत का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. सोलंकी, डॉ. पदम जैन, डॉ. सतीश महेश्वरी, डॉ. मनोज तोमर आदि मौजूद रहे।