खेकड़ा (बागपत)। शहर के श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में पालकी प्रभावना यात्रा बैंडबाजों के साथ श्रद्धा और उल्लास पूर्वक निकाली गई। रविवार को मोहल्ला अहिरान स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मिति ज्येष्ठ बदी चौदस पर पालकी प्रभावना महोत्सव मनाया। इसका शुभारंभ प्रात: सात बजे अभिषेक पूजन के साथ हुआ। इसके बाद भगवान शांतिनाथ का निर्वाण लड्डू चढ़ा भगवान शांतिनाथ का निर्वाण जन्म महोत्सव, पालना झूलन का आयोजन हुआ। प्रात: आठ बजे मंदिर से श्री जी की पालकी यात्रा बैंडबाजों भजन कीर्तन मंडलियों के साथ शुरू हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंची। वहां पर पूजन एवं प्रक्षालन के पश्चात यात्रा वापिस मंदिर पर पहुंच समाप्त हुई। पालकी ले जाने का सौभाग्य विकास जैन, धवल जैन, वैभव, यश जैन, नमन जैन, पारस जैन, अरुण जैन, विनय जैन, राजीव जैन, सुरेंद्र जैन, शुभम जैन, प्रिंस जैन, नरेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, महेश जैन, श्रीयांश जैन, जिनेश जैन, सुमेर जैन, संजीव जैन, अजेश जैन, अंकुश जैन, सलेक चंद जैन, ओमप्रकाश जैन, रतन जैन, महेश चंद जैन को प्राप्त हुआ।