फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा में रामचर्चा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को राम नाम चर्चा का आयोजन हुआ। इसमें कई प्रांतों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। राम नाम चर्चा के दौरान श्रद्धालुओं ने संगीत की धुनों के बीच प्रभु भक्ति से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत कर राम नाम का गुणगान किया। इस दौरान तेरे कर्म से ही सलामत है जिंदगी, हमें मिल गया मुर्शिद प्यारा, हमें तो खुदा के दीदार न होते, अगर तुम ना आते, सत्संग में जो आए मैल जन्मों के धुल जाए, करता हूं मैं अरदास स्वीकार करो जी, नाम लेने में बड़ी है बहार, चले जाना नही जन्म गवां के, नाम ले ले नाम से उद्धार होगा आदि मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ भक्ति रस की बयार बही। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसमें उत्तरांचल, दिल्ली व प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें