फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी में समर कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर की बिजरौल रोड स्थित खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी में शनिवार को पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ खेल इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज भगत सिंह तोमर व कोच नवीन ने किया। शिविर में बावली, बड़ौत, मलकपुर, बिजरौल, जलालपुर, खड़खड़ी, वाजिदपुर, बड़ौली, गुराना, जौहड़ी आदि जगहों से आए शूटरों ने भाग लिया। शिविर के पहले दिन राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज भगत सिंह ने शूटरों को निशानेबाजी के दौरान सुरक्षात्मक नियम तथा हथियार की जानकारी दी। उन्होंने शूटरों से कहा कि यदि जीवन में सफल होना है तो लक्ष्य बनाए और कड़ी मेहनत करें। आज खेल कोटे से बहुत से खिलाड़ी देश-दुनिया मेें सरकारी व गैर-सरकारी नौकरियों में उच्च पद पर आसीन हैं। शिविर को सफल बनाने में संजय शर्मा, नवीन तोमर, सचिन, विक्रांत, विवेक, सुमित, ईशंात शर्मा, ूरूद्रास, आदित्य, उज्ज्वल विश्वकर्मा, पार्थ स्वामी, हर्ष कुमार, सौरभ, आयुष, सौरभ, निशांत देशवाल, निशांत, दक्ष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें