आबादी में घुसे हिरन को ग्रामीणों ने बचाया
बिनौली। अंगदपुर जौहड़ी गांव में बृहस्पतिवार शाम एक हिरन कुत्तों से बचकर आबादी में आ घुसा। उसे ग्रामीणों ने बचा लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक जंगल में कुत्तों के झुंड ने एक हिरन को दबोच लिया। हिरन किसी तरह जान बचाकर अंगदपुर गांव की आबादी में आ घुसा। यहां ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से बचा लिया। बाद में सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन घंटो तक भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस ने हिरन को यूनुस के घर बैठा दिया। काफी देर बाद वन दरोगा चंद्र किरण शर्मा और संजय मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने घायल हिरन को कब्जे में लेकर इलाज कराया।