दोघट (बागपत)। अलविदा जुमे और ईद को मद्देनजर रखते हुए दोघट और टीकरी नगर पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत दोघट की चेयरपर्सन बबीता चौधरी ने बताया कि ईद का त्योहार नजदीक आ रहा है। कस्बे में सफाई कर्मियों ने विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई की। उन्होंने कहा कि नालियों में कहीं भी गंदा पानी नहीं रुकना चाहिए। टीकरी चेयरमैन सोमपाल राठी ने कहा कि ईद पर पूरे कस्बे को साफ व स्वच्छ रखा जाएगा। इस दौरान लोकेंद्र ठेकेदार, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, सचिन कुमार, ईश्वर, दीपक सोलंकी मौजूद रहे।