बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को लोकतंत्र विषय पर संगोष्ठी हुई। इसका शुभारंभ स्कूल प्रबंध समिति के डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। संगोष्ठी में डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि आज अधिकतर देशों में लोकतांत्रिक सरकारें हैं। लोकतंत्र से आशय है जनता का जनता के लिए शासन। लोकतंत्र शासन पद्धति हीं नहीं, वरना जीवन का दर्पण है। विश्व के कई देशों में लोकतंत्र सैद्धांतिक रूप से तो देखने को मिलता है, परंतु व्यवहारिक रूप से नहीं। शरण शर्मा ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में अनेकों चुनौतियां जैसे गरीबी, शिक्षा का स्तर, राजनीति के प्रति जनता की उदासीनता, भ्रष्टाचार व जातिगत सांप्रदायिकता, नैतिक मूल्यों का पतन और निष्पक्ष मीडिया का अभाव आदि देखने को मिलती है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमें चुनौतियों का समाधान करना होगा। संचालन सूरज ने किया।