फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं के प्रति बदलनी होगी सोच

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। यज्ञशाला दाहा में चल रहे बालिका योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में सातवें दिन बालिकाओं को योगाभ्यास कराया। शिविर में वैदिक प्रचारक सविता आर्य ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा एवं संस्कार देना देश हित में होगा। आज हिंदू समाज में बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच हावी है। लड़की के जन्म पर इतनी खुशी नहीं होती, जितनी खुशी लड़के के जन्म पर होती है। बालिका के लिए शिक्षा, संस्कार, कामकाज, ज्ञान का त्रिवेणी गंगा का संगम है। वैदिक संस्कृति में पूजा का कोई स्थान नहीं है। शिविर में बालिकाओं को योगाभ्यास कराए। इस मौके पर मा. विजय राठी, बालकराम, सत्यपाल आर्य, लोकेंद्र आर्य, नीरज आर्य, सोमपाल राणा, नरेंद्र आर्य, देवेंद्र राणा, यशवीर राणा, राजपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें