खेकड़ा (बागपत)।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बल्लम सिंह एवं जिलामंत्री विरेंद्र सिंह ने खेकड़ा पहुंचकर गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के हिंदी विषय के दिवंगत शिक्षक पन्नालाल भारती के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान शिक्षकों की मौजूदगी में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की। उन्होंने शिक्षक के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसमें संघ संरक्षक गजे सिंह , दीपक शर्मा, डॉ. प्रशांत जैन, सुनील कुमार, सतबीर सिंह, उमेश कुमार चौहान, जयबीर सिंह, तेजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।