बागपत। दैवीय आपदा से घर से बेघर हुए लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिले पात्रों का चयन किया जाएगा। भूकंप, बिजली और अन्य दैवीय आपदा से बेघर हुए लोगों को सूबे की सरकार लाभ पहुंचाने वाली है। उनके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का संचालन किया है। इसके तहत दैवीय आपदा से बेघर हुए लोगों का चयन किया जाएगा। इसके लिए डीएम और सीडीओ को जिम्मेदारी दी। इनके माध्यम से जिले में अभियान चलाकर दैवीय आपदा से बेघर हुए लोगों का चयन कराया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। ऐसे सभी पात्रों का चयन किया जाएगा, जिसको वास्तव में आपदा से नुकसान पहुंचा और वह छप्पर या टीन शेड डालकर रहते हैं। डीएम और सीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।