फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्योदय श्रावक-श्राविका संस्कार का विधिवत समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विहर्ष सभागार में वीर सागर महाराज के संसघ सानिध्य में चल रहे आठ दिवसीय विद्योदय श्रावक-श्राविका संस्कार का विधिवत समापन हुआ।
विज्ञापन

मुनि वीर सागर महाराज, विशाल सागर महाराज, धवल सागर महाराज के सानिध्य में शिविर के अंतिम दिन जैन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अंशुल भैया व आस्तिक भैया के दिशा-निर्देशन में जिनेंद्र भगवान का पूजन किया। शिविर के पुण्यार्जक स्वर्गीय वकील चंद जैन के परिवार द्वारा श्रावक-श्राविकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया । मुनि वीर सागर महाराज ने कहा कि हम जितने ध्यान से घरेलू कार्य व दुकानदारी करते हैं, उतनी ही तल्लीनता से ही प्रभु की पूजा भक्ति भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चावल को एक थाली से दूसरी थाली में डालना पूजन नहीं है। पूजन है प्रभु की भक्ति में रमकर स्मरण करना तथा श्रद्धा भक्ति से उन्हें अर्घ्य समर्पित कर पापों की निर्जरा करना। उन्होंने शिविर में सभी को कोई भी नियम लेने की प्रेरणा दी। शिविर में विशाल सागर महाराज, धवल सागर महाराज ने भी विचार रखे। शिविर संयोजक विमर्श जागृति मंच को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें मुकेश जैन, वरदान जैन, प्रवीण जैन, अंकुर जैन, देवेंद्र जैन, सुंदरलाल जैन, पीयूष जैन, वकील चंद, अनिल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें