बागपत। वन विभाग की ओर से जैव विविधता दिवस मनाया गया। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णपाल सिंह, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, प्रधानाचार्य रूचिरा, डायरेक्टर रविंद्र कुमार भाटी, उप प्रधानाचार्य सविता शर्मा ने दीप जलाकर किया। जैव विविधता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक जैव विविधता हमारा भोजन, महारा स्वास्थ्य रहा। ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल सिंह ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को बचाने की बहुत आवश्यकता है। मनुष्यों द्वारा पेड़ों का कटान, जल का दोहन एवं दुरुपयोग किया जा रहा है। आशु चौधरी, प्रदीप कौशिक एडवोकेट, रवि चौधरी, मुकेश कटारिया, मनोज, आशा चौहान, राकेश कुमार आर्य, डॉ. दिनेश बंसल, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. निखिल चौहान, सूर्यांश यादव मौजूद रहे।