फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य में दुष्यंत और गायन में शाद प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप में नृत्य कला, गायन और आर्ट का आयोजन किया। शिविर में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों को शिक्षक अमरदीप व्यास ने स्वीमिंग करना सिखाया। उन्होंने कहा कि तैरने से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्य सुशीला शर्मा ने बताया कि तैराकी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसमें संपूर्ण शरीर का व्यायाम भी होता है। कक्षा प्ले से फर्स्ट तक के बच्चों को नृत्य सिखाया। नृत्य प्रतियोगिता में दुष्यंत प्रथम, दिव्या द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में शाद प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और वानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें दीपक कुशवाह, ज्योति, हेमा, दिव्या, आकांक्षा शर्मा, कंचल, सीमा शर्मा, कोमल, सविता शर्मा, वर्षा, सुमन शर्मा, प्रमोद, गौरव, शिवानी, प्रियंका कश्यप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें