अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत) । दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें अब 26 मई तक रद रहेगी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476 पैसेंजर ट्रेन जो दोपहर दो बजे आती है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली 54476 जो दोपहर साढ़े 11 बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर आती है। ये दोनो पैसेंजर ट्रेनें 26 मई तक रद रहेगी। कारण है रेलवे मार्गों पर कार्य चल रहा है, जिस कारण ट्रेनें रद रहेगी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री राजू, जोनी, कैलाश, दीपक ने रेलवे विभाग से बंद ट्रेनों को शीघ्र चलवाने की मांग की है।