बड़ौत (बागपत)। ग्रीष्मकालीन अवकाश जून माह के प्रथम सप्ताह में वर्ष 2013/14/15के सेल्फ फाइनेंस बीटीसी स्कूलों की सेमेस्टर परीक्षा का माध्यमिक स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने और शिक्षकों अवकाश में जबरदस्ती ड्यूटी पर बुलाने का दबथुवा गुट के जिला प्रभारी जितेंद्र तोमर ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि पिछले सेमेस्टर में फरवरी माह में ड्यूटी की थी जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत केंद्र में, उसका पैसा अब तक नहीं मिला। दूसरे केवल चुनाव ड्यूटी व बोर्ड परीक्षा ड्यूटी अनिवार्य है। इसलिए इन परीक्षाओं में ड्यूटी करना माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को नियमानुसार बाध्य नहीं किया जा सकता। ये परीक्षा कम से कम दस दिन चलेगी, इसलिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में इनमें ड्यूटी देने वाले जिन शिक्षकों की गर्मी की छुट्टी कटेगी। उनको अतिरिक्त दस दिन का अवकाश अर्जित अवकाश मान्य किया जाय। यदि ड्यूटी न देने पर किसी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की तो शिक्षक संघ उसका विरोध करेगा। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र ने की। संचालन धर्मेंद्र खोखर ने किया। इसमें संजीव आसिम कंवर पाल देशपाल विक्रम सिंह देवेंद्र सुरेंद्र प्रमोद मनोज आदि रहे।