खेकड़ा (बागपत)।
लोकसभा चुनाव मतगणना को लेकर खेकड़ा तहसील सभागार में सोमवार को तहसीलदार यदुवंश कुमार ने मतगणना से संबंधित कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें तहसीलदार ने कहा कि 23 मई को हाईवे स्थित लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में बनेे चुनाव केंद्र में बागपत लोकसभा सीट की मतगणना होगी। कहा कि उन्हें मतगणना के राउंड वार परिणाम को कंप्यूटर में फीड कर पोस्टल बैलेट पेपर का डाटा भी तुरंत फीड करें। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा यदि किसी ने भी मतगणना कार्य लापरवाही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को बिना मोबाइल के मतगणना केंद्र पर समय से पहुंचने के निर्देश दिए।