खेकड़ा (बागपत)। शहर में सोमवार को पंजाबी सांग जोबन की शूटिंग की गई। सांग के मुख्य कलाकार खेकड़ा शहर के मोहल्ला गिरधरपुर निवासी प्रशांत धामा ने बताया कि पंजाबी सांग जोबन की शूटिंग करने के लिए खेकड़ा रेलवे स्टेशन को चुना गया। रेलवे स्टेशन के साथ ही खेकड़ा स्थित एक मैरिज होम में भी शूटिंग की। बताया कि पंजाबी सांग की कलाकार मेघा के साथ यह शूटिंग की । शूटिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर सांग के कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने घंटों तक सांग की शूटिंग को देखा। प्रशांत धामा ने बताया कि अगले सांग की शूटिंग भी जल्द ही होगी। इस दौरान सांग डायरेक्टर, कैमरा मैन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।