बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि कठिन परिश्रम व लग्न से ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने नर्सरी से कक्षा पांच तक की हुई होम परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शमा सोलंकी, अभिराज, दीपिका तोमर, पावनी तोमर, युवराज, आयुषि, विदुषी, लक्की, भूमि, सैजल सहित करीब 150 छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप के रूप में पांच-पांच हजार रुपये के चेक दिए। स्कूल प्रबंध समिति के डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि प्रतिभावान छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप देने की पहल को जारी रखा जाएगा। उप प्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने संचालन किया। इसमें निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, जितेंद्र आर्य, मोनू राणा, ऋतु योगी, रविंद्र तोमर, शोकेंद्र तोमर, जितेंद्र तोमर, किरण तालियान आदि रहे।