फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 390 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जैन मिलन के तत्वावधान में बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल कोताना रोड पर बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें 390 मरीजों की जांच कर दवा। शिविर का उद्घाटन डॉ. मनीष तोमर, नवीन जैन बब्बल, डॉ. आशीष पंवार, डॉ. गौरव मलिक ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में हृदय जांच, दंत रोग, शुगर जांच, ईसीजी, बीपी की फ्री जांच की । इसमें डॉ. मनीष तोमर, डॉ. चंद किशोर, डॉ. अमित गर्ग, डॉ. किरण राणा, डॉ. लख्मी चंद ने जांच की। बाद में जैन मिलन बड़ौत के पदाधिकारियों ने डॉ. मनीष तोमर का आभार जताया। शिविर में अखिलेश कुमार, पुनीत जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नवीन जैन बब्बल, आदिश जैन, मनोज जैन, दीपक जैन का सहयोग रहा। संचालन जेपी सिंह ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें