अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परिवार में सुख शांति और समृद्धि के लिए कामनाएं की। भरभानिया पट्टी स्थित शिव मंदिर, देशवाल पट्टी में दुर्गा मदिर, शिव मंदिर, श्री राधा कृष्ण ठाकुर द्वारा मंदिर में महिलाओं ने पूजा की। सूरजपुर महनवा गांव स्थित काले सिंह देव स्थान पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी। चौहल्दा, नया गांव में ज्योति प्रज्ज्वलित कर मन्नतें मांगी। नगर पंचायत टटीरी चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने होली को देखकर कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलवाया। पानी की सप्लाई की गई। चेयरमैन ने बताया कि दुल्हैंड़ी के दिननियमित रूप से पानी की आपूर्ति के लिए निर्देशित किया है। कस्बे के लोगों को पानी के लिए परेशानी नहीं होने दी जाएगी।