दोघट (बागपत)। कस्बे में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें बिजली समस्या को लेकर विचार विमर्श हुआ। पूर्व प्रधान पलटू सिंह ने कहा कि विद्युत निगम जनपद के किसानों का शोषण कर रहा है। नलकूप के नए कनेक्शनों के नाम पर 62 हजार रुपये की रसीद काटी जा रही है। किसान से 80 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। चेतावनी दी कि समाधान न कराया तो आंदोलन शुरू कर देंगे। संचालन रण सिंह ने किया। इस दौरान दिनेश, ऋषिपाल, लक्ष्मण, शिवकुमार, कंवर पाल, जीत सिंह, सुधीर मुखिया, वाजिद, प्रवीण, धर्मवीर, नीटू, लोकिंद्र, राज कुमार आदि मौजूद रहे।