बागपत। बहन व जीजा पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। गैडबरा-तवेलागढ़ी मार्ग पर 25 दिसंबर को तवेलागढ़ी गांव निवासी मोनू पुत्र सोमपाल को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जबकि उसकी पत्नी डोली गोली लगने से बाल-बाल बची थी। पुलिस ने आरोपी पंकज पुत्र नरेश निवासी खरड़ थाना फुगाना जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा आरोपी पिंका पुत्र ओमपाल फरार चल रहा था। एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा।