बागपत। शासन से स्थानांतरित होकर आए बीडीओ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अभी ब्लॉक आवंटित नहीं किया। वहीं बागपत ब्लॉक परिसर में बीडीओ अमित कुमार को कर्मचारियों ने विदाई समारोह आयोजित किया। डीडीओ ने बताया कि गाजियाबाद से स्मृति अवस्थी और सहारनपुर से राहुल वर्मा स्थानांतरित होकर आए हैं। स्मृति अवस्थी को बागपत और राहुल वर्मा को बड़ौत ब्लॉक आवंटित होगा।