बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव से इंडिया गेट दिल्ली तक तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ किया, जो दिल्ली में राहुल गांधी, थल सेनाध्यक्ष को शहीदों के सम्मान के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। पदयात्रा बिजरौल गांव के भास्कर तोमर के नेतृत्व में शाहमल इंटर कॉलेज शहीद स्मारक से शुरू हुई, जो बागपत, खेकड़ा होते हुए दिल्ली इंडिया गेट पहुंचेगी। भास्कर तोमर ने बताया कि सीमाओं पर भी जवान सुरक्षित नहीं है। देश पर हमले से पहले ही सभी दलों द्वारा रणनीति बनाई जाए और शहीदों का सम्मान रखा जाए। इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, थल सेनाध्यक्ष आदि को ज्ञापन सौंपेंगे। इस यात्रा में धीरज, राहुल, अंकित, रवि, मोनू, चिंटू, रामपाल, घोलू, भूरा, सुमित आदि रहे।