फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तहसील पर शिक्षकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी संगठन के तत्वावधान में तहसील में महा हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राइमरी विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी, महामंत्री युद्धवीर सिंह, अटेवा मंच के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पीएसए के जिलाध्यक्ष राजीव दांगी के नेतृत्व में काफी संख्या में शिक्षक तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वक्ताओं का कहना था कि पिछले वर्ष 2004 तथा राज्य सरकार से अप्रैल 2005 से शिक्षक, कर्मचारियों व अधिकारियों की पेंशन बंद करने के बाद नई पेंशन व्यवस्था थोप दी गई, जो शेयर बाजार पर आधारित है। एनपीएस के खिलाफ सभी कर्मचारियों व संगठनों द्वारा छह से 12 फरवरी तक जिला मुख्यालयों व तहसील मुख्यालय पर सात दिवसीय महा हड़ताल का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, यदि इसके बाद भी सरकार पुरानी पेंशन बहाली नहीं की जाती तो 12 फरवरी को अनिश्चितकालीन शुरू कर दी जाएगी। धरने पर शिक्षक नेता राजीव तोमर, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने समर्थन किया। धरने में कुलभूषण, भावना, धीर सिंह, धीरज कुमार, अंकित कुमार, रविंद्र तोमर, चंचल चौधरी, नीति शर्मा, अनिल कुमार, मनोज, चंद्र सिंह, ज्योति, संदीप मलिक, सहंसर तोमर, सुबोध, सत्यपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें