खेकड़ा (बागपत)।
बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया। तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए और उनके दिखाए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान तहसीलदार यदुवंश कुमार आदि रहे। सीओ कार्यालय में सीओ राजीव प्रताप सिंह, थाने में थाना प्रभारी उमेश रोरिया, सीएचसी में डॉ. अरविंद मलिक, विद्युत कार्यालय में एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार, पशु चिकित्सालय में डॉ. मुकेश गुप्ता ने बापू के फोटो पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा खेकड़ा युवक मंच, उत्कर्ष जन उत्थान समिति के कार्यालय में भी महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मना। इस दौरान अनुज कौशिक, अनंत यादव, कुलदीप, विकास आदि मौजूद रहे।