फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के एक व्यक्ति ने पीएम को भेजा फैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को फैक्स भेज कर अभद्रता करने वाले बाल कल्याण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामकिशन शर्मा निवासी कांशीराम कॉलोनी बड़ौत ने पीएम को भेजे फैक्स मेें बताया कि उन्हें आठ सितंबर 2017 को एक नवजात बालिका हाईवे पर झाड़ी में मिली। इससे किसी मां-बाप ने फेंका। उन्होंने बच्ची को उठाकर एक निजी अस्पताल मेें उपचार कराया। बाद मेें थाने में लिखित में बच्ची के मिलने की सूचना दी। सूचना पर बाल कल्याण अधिकारी उनके निवास पर पहुंचे और कहा कि तुमने नवजात बच्ची को बिना पुुलिस के कैसे उठाया और कहा कि बूढे़ तुम्हें जेल भिजवाऊंगी और फिर बच्ची को अपने साथ लेकर जाऊंगी, इसका विरोध कर बाल कल्याण अधिकारी को बताया कि थाने में कार्रवाई कर आपको सौंपा जाएगा, और उन्होंने बच्ची को उन्हें सौंप दिया, तो बाल कल्याण अधिकारी ने उन्हें अपशब्द कहे। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से शिकायती की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उन्होंने पीएम से हस्तक्षेप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें