बड़ौत (बागपत)। इंडियन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में झारखंड मेें हुई 64वीं राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग अंडर-17 की टीम इंवेट में सिल्वर जीतने वाली तनु को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र आर्य ने किया। विजयांनद ने बताया कि रांची झारखंड में 7 से 11 दिसंबर तक 64वीं राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा तनु ने जूनियर वर्ग अंडर-17 की टीम इंवेट में सिल्वर पदक जीतकर कॉलेज का नाम जनपद में रोशन किया है। विजेता छात्रा को सम्मानित किया। संचालन कोच मनोज चौहान ने किया।