फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेड़ा तितरोदा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। गन्ना समिति बागपत द्वारा तेड़ा से तितरौदा जाने वाले संपर्क मार्ग पर सड़क निर्माण का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ यज्ञ हवन कर व समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया तेड़ा से तितरौदा का यह संपर्क मार्ग अत्यंत जर्जर अवस्था में था, जिस कारण किसानों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता। डायरेक्टर मनोज कुमार तितरौदा के तीन वर्षों के चल रहे प्रयासों से समिति बागपत ने 45 लाख रुपये की लागत से होने वाले एक कि.मी. के इस टुकड़े पर सड़क निर्माण कार्य की मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर सड़क निर्माण से तितरौदा, तेड़ा, रामनगर गांवों के ग्रामीणों और किसानों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, डायरेक्टर मनोज कुमार को इस कार्य के लिये साधुवाद दिया। इसमें डायरेक्टर ओमपाल सिंह, मनोज कुमार, विजय प्रधान, यशपाल सिंह, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, सूरजभान नेता, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें