फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल गर्ग ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद उपभोक्ता संरक्षण बाट माप सुरक्षा औषधि राज्य मंत्री अतुल गर्ग रविवार को खेकड़ा नगर में भाजपा नेता जितेंद्र सिंघल के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने कहा सैंपल लेने के नाम पर अधिकारी परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा व्यापारी भयभीत न हो, यदि कोई अधिकारी उनका उत्पीड़न करता है तो उसकी शिकायत तत्काल उन्हें करें। भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितैषी पार्टी है। उन्होंने सरकार ने बाट माप की समय सीमा भी 1 वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष की है। यदि कोई व्यापारी बाट रिपेयरिंग का लाइसेंस लेना चाहता है तो सरकार से ले सकता है। इसके साथ ही व्यापारी समिति बनाकर गेहूं की खरीद कर सकते हैं। सरकार व्यापारियों को उस खरीद पर 2 प्रतिशत का लाभ भी देगी। यदि कोई भी अधिकारी उनकी दुकान से खाद्य सामग्री का नमूना लेता है तो उसे 15 दिन में उसकी रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने कहा व्यापारी निडर होकर व्यापार करों। इसमें राकेश कुमार, जितेंद्र सिंघल, विनोद गुप्ता, जगमेंद्र दास जैन, भूपेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, रोहताश गुप्ता, अनिल जैन, सुनील शर्मा, अशोक जैन, अश्वनी प्रभाकर, तरुण गुप्ता, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. लोकेश गुप्ता, संजय शर्मा, पुनीत जैन, धर्मेंद्र जैन, राकेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें