बागपत। आरटीआई एवं बाल अधिकार संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में स्वेटर न बांटने एवं जनपद की बंद लाइब्रेरी के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने डीएम से 20 दिन में रिपोर्ट मांगी है। तिवारी ने बताया कि शीतकाल प्रारंभ होने के पश्चात भी परिषदीय स्कूल के छात्र छात्राओं को जर्सी का पूरी तरह से वितरण नहीं किया गया है। डीएम को तत्काल कार्रवाई करने के बाद 20 दिन में रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया।