बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनाने पर हर्ष व्यक्त किया।
इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी ने कहा कि चुनाव में भाजपा को शिक्षकों व किसानों का गुस्सा झेलना पड़ा है। इस कारण से भाजपा की हार तथा कांग्रेस की जीत हुई है। जीत और कांग्रेस का विजय रथ यहीं पर नहीं रुकेगा, यह 2019 में लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। इस अवसर पर शिक्षकों ने ज्ञापन जिलाध्यक्ष को सौंपा। इसमें पुरानी पेंशन संहित मांगों को रखा और मांग की कि कांग्रेस के के चुनाव घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन की मांग शामिल किया जाए और पुरानी पेंशन को लागू किया जाए। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील चंद जैन ने की। संचालन कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इसमें सतीश शर्मा, ललित जैन, हेमंत कुमार एडवोकेट, डॉ. रमेश शर्मा ,नरेंद्र शर्मा , नवीन वर्मा, मनीष जैन, आशीष जैन ,सचिन गुप्ता, नवनीत तोमर, अरविंद त्रिपाठी, बृजपाल सिंह, पीयूष जैन, ऋषभ जैन, देशपाल शर्मा आदि रहे।