बागपत (बागपत)। दोघट में भैंसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना अधिक आने के कारण का पुसार मार्ग पर जाम लग गया। इसे वाहन चालकों परेशानी हुई। गन्ने का उठान होने के बाद मार्ग आवागमन के लिए खुला। भैसाना मिल के बी गन्ना क्रय केंद्र पर बुधवार को अधिक गन्ना आने के कारण किसानों ने पुसार-दोघट मार्ग पर ही गन्ना डाल दिया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। गन्ना क्रय केंद्र पर वाहन चालकों ने हंगामा किया। गन्ने का उठान होने पर जाम खुल सका। भैंसाना मिल के जोन इंचार्ज कुलदीप बालियान ने बताया कि क्रय केंद्र पर अधिक गन्ना आने के कारण थोड़ी देर के लिए जाम लग गया था। समय पर ही लोडर भेजकर गन्ने का उठान करा दिया।