बागपत। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव पास किया । सभी सभासदों ने सहमति दी। ईओ ललित कुमार ने आर्या ने बताया कि बोर्ड बैठक में पुलिया निर्माण, सड़क, लाइट, पेयजल आपूर्ति, सहित विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा। इसमें एक करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति दी। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने की। सतपाल उपाध्याय, अहसान, इरशाद, इमरान कुरैशी, इकराम, मोहसिन, समीना, जाहिद खान, संतरेश आदि रहे।