अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। रेलवे विभाग ने विद्युत से चलने वाली ट्रेनों को देख मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित टटीरी कस्बे में रेलवे फाटक पर 14 फुट पर भारी भरकम स्थायी बैरियर लगाया। बीती रात कार्य शुरू हुआ जो सुबह तक पूरा हो गया है। स्थायी बैरियर की ऊंचाई वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी गन्ने से लदे ओवर लोड ट्रक और ट्रैक्टर - ट्राला चालकों के सामने होगी। शुक्रवार को करीब आधा दर्जन इस तरह के वाहनों को वापस लौटना पड़ा। अन्य मार्गों से होकर जाना पड़ा। इससे शुगर मिल में देरी से गन्ना पहुंचेगा।