बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी द्वारा चल रहे सात दिवसीय सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत बुधवार को दिगंबर जैन कॉलेज में मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रामभरोसे भाईजी, चेयरमैन अमित राणा, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान, जिला संयोजक गौरव पंवार, उत्तम सैनी, शिवानी ठाकुर ने किया। इस अवसर पर शूटर सीमा तोमर, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, चंद्रवीर तोमर, अर्चित गुप्ता, विवेक, अक्षय भारद्वाज, खुशी जैन, नीशू, हैप्पी शर्मा, अंकुर, विनीत, अंकुर चौधरी, राहुल तोमर, निशांत, सिद्धार्थ आदि रहे।