फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्म पर एक पौधा लगाने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण दल के सदस्यों ने रविवार को नगर में जगह-जगह पौधारोपण किया और लोगों को बेटी के जन्म पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया।
संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिह तुगाना के नेतृत्व में सदस्यों ने बावली रोड, छपरौली चुंगी, कोताना रोड, बिजरौल रोड पर पौधरोपण किया। बावली चुंगी पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आज वृक्ष व बेटियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। वृक्षों की संख्या कम होने से पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है और कन्या भ्रूण हत्याओं से बेटी की संख्या कम हो रही है, इस कारण आज युवाओं की शादी करने के भी लाले पड़ गए है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है, क्योंकि जहां आज बेटी हर क्षेत्र में बेटे की बराबरी कर रही है, वहीं शादी से पूर्व अपने मायके वालों का व शादी के पास अपने ससुराल का घर चलाने मेें अहम योगदान देती है। उन्होंने नवरात्र में कन्या पूजन का महत्व बताया और लोगों को बेटी के जन्म पर कम से कम एक पौधा रोपित करने का संकल्प दिलाया। इसमें संजीव सिंह, करुण, अरुण, इमरान खान, पंकज, श्याम, शीशपाल, शहजाद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें